Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Yamuna Expressway Accident: मथुरा में खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, छह यात्रियों की मौत

Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों के शौचालय जाने के लिए रुकी थी बस

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हादसे में क्षतिग्रस्त बस व अस्पताल में उपचाराधीन घायल यात्री। पीटीआई फोटो
Advertisement

Yamuna Expressway Accident: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कंटेनर ट्रक के बस से टकरा जाने से छह लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि यह घटना मथुरा जिले के सुरीर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दो बजकर 45 मिनट पर हुई। सुरीर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अजय कुमार ने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब नोएडा से कानपुर जा रही एक बस को बीच में एक यात्री के शौचालय जाने के कारण रोका गया था।

Advertisement

उन्होंने बताया कि एक कंटेनर ने बस को बगल से टक्कर मार दी, जिससे बस से उतरकर सड़क पर खड़े छह लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Advertisement

हालांकि, बस और कंटेनर चालक भाग गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि इस हादसे में छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन घायल हो गए, जिनमें से दो को कोई गंभीर चोट नहीं थी। उनमें से एक की स्थिति अत्यंत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि सभी मृतकों और घायलों के परिजनों को नियमानुसार सहायता मुहैया कराई जाएगी। इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान औरैया निवासी सोनू (32), बस्ती निवासी देवेश (32), कन्नौज निवासी असलम (27), दिल्ली निवासी संतोष (45), औरैया निवासी अनुराग (27) और फिरोजाबाद निवासी प्रमोद (35) शामिल हैं।

गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान औरैया निवासी शिवकांत दुबे (46) के रूप में हुई है। जिलाधिकारी ने बताया शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद फरार हुए ट्रक चालक की तलाश जारी है। शेष यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजा जा रहा है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Advertisement
×