Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

केरल के CM पद पर कौन? कल होगा ऐलान... राहुल-खड़गे ने की आखिरी दौर की मंत्रणा, ये है प्रमुख दावेदार

आलाकमान ने चर्चा पूरी कर ली है और फैसले के बारे में कल घोषणा की जाएगी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल के मुख्यमंत्री के चयन को लेकर बुधवार को अंतिम दौर की मंत्रणा की। अब वीरवार को नाम की घोषणा की जाएगी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।

खड़गे के आवास '10 राजा जी मार्ग" पर दोनों नेताओं के बीच आधे घंटे से भी अधिक समय तक चर्चा हुई। बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल ने नेता चुनने के लिए नेतृत्व को अधिकृत किया था।

Advertisement

आलाकमान ने चर्चा पूरी कर ली है और फैसले के बारे में कल घोषणा की जाएगी। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पिछली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे वी.डी. सतीशन और वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार हैं।

Advertisement

7 मई को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर पार्टी आलाकमान को विधायक दल के नेता के चयन के लिए अधिकृत किया गया था। केरल में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने राज्य की कुल 140 सीट में से 102 पर जीत दर्ज की।

Advertisement
×