Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

नेता हो या अधिकारी का बेटा, कानून से नहीं बच पाएगा; UP में VIP कल्चर पर CM योगी की दो टूक, अपराधियों को दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं है: मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। पीटीआई फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Crime in UP : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि किसी को भी नेता या अधिकारी का रिश्तेदार होने के आधार पर कानून से छूट नहीं मिल सकती और अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को परिणाम भुगतने होंगे। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर यहां उत्तर प्रदेश पुलिस का गीत "खाकी का सितारा" जारी किए जाने के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, " चाहे कोई किसी नेता का बेटा हो या किसी अधिकारी का, यह नहीं कह सकता कि अगर वह कोई दुस्साहसिक काम करेगा तो उसके परिणाम नहीं भुगतने होंगे।"

उन्होंने कहा, "जहां वीरता होगी, वहां संवेदनशीलता भी होगी। लेकिन जहां वीरता नहीं होती, जहां कायरता होती है, वहां लूट, असुरक्षा और अराजकता होती है। आतंकवाद और नक्सलवाद भी इसी कायरता के रूप हैं, क्योंकि जो सामने से लड़ नहीं सकता, वह पीछे से हमला करता है।"

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों से निपटने में पुलिस को साहस और आम लोगों के प्रति संवेदनशीलता के बीच संतुलन बनाए रखना चाहिए। पिछले नौ वर्षों से पुलिस को बार-बार कहा गया है कि वह अपराध और अपराधियों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने की नीति बनाए रखते हुए आम लोगों, महिलाओं, लड़कियों और युवाओं के प्रति संवेदनशील रहे।

Advertisement

उन्होंने कहा, "एक आम व्यक्ति के प्रति संवेदनशीलता होनी चाहिए; बेटी, युवती और आम लोगों के प्रति संवेदनशीलता होनी चाहिए। लेकिन अपराध और अपराधियों के प्रति हमारी नीति बिल्कुल भी बर्दाश्तन नहीं करने की रही है और इसके लिए जो भी करना होगा, हम करेंगे।" आदित्यनाथ ने कहा कि लक्ष्य "वीरता और संवेदनशीलता" के बीच बेहतर संतुलन स्थापित करना और यह सुनिश्चित करना होना चाहिए कि सुरक्षा और सुशासन का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

Advertisement
×