Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

...जब 4 वर्षीय बच्ची ने गिफ्ट किया ‘बुलडोजर’, अनोखा उपहार देख योगी आदित्यनाथ की छूटी हंसी

मुख्यमंत्री से मिलकर यशस्विनी काफी उत्साहित नजर आई

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

गोरखपुर में अपने परिजनों के साथ गोरखनाथ मंदिर पहुंची चार वर्षीय एक बच्ची ने मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ को शुक्रवार को उपहार स्वरूप 'बुलडोजर' भेंट किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार, कानपुर की निवासी यशस्विनी सिंह के इस अनोखे उपहार को पाकर मुख्यमंत्री भी हंस पड़े। यशस्विनी ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपके लिए गिफ्ट लाई हूं, पहले आंखें बंद करिए। इसके बाद उसने एक छोटा-सा बुलडोजर (खिलौना) उनके हाथों में रख दिया। उपहार देख मुख्यमंत्री भी हंस पड़े। बच्ची ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपको बुलडोजर प्रिय है, इसलिए मैं आपको गिफ्ट कर रही हूं।

Advertisement

मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में अपनी पारंपरिक दिनचर्या के तहत भ्रमण कर रहे थे, तभी उनकी नजर यशस्विनी पर पड़ी जो अपने माता-पिता के साथ कानपुर से आई थी। यशस्विनी सिंह कानपुर के प्रताप इंटरनेशनल कॉलेज में नर्सरी की छात्रा है।

Advertisement

वह अपने पिता अभय सिंह राजावत व मां प्रियदंबा सिंह के साथ गोरक्षपीठाधीश्वर से आशीर्वाद लेने गोरखपुर आई थी। मुख्यमंत्री से मिलकर वह काफी उत्साहित नजर आई।

Advertisement
×