Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

T-Shirt पर ऐसा क्या छपा था? घबरा गए दिलजीत दोसांझ, LIVE कॉन्सर्ट बीच में रोककर बोले- ये बहुत पवित्र है...

T-Shirt पर ‘इक ओंकार’ देख अचानक रुक गए दिलजीत दोसांझ, LIVE कॉन्सर्ट में बोले- ‘ये बहुत पवित्र है’

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Diljit Dosanjh Concert : पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में फैंस का उत्साह अक्सर देखने लायक होता है। लेकिन इटली के मिलान में हुए उनके हालिया कॉन्सर्ट में एक फैन की टी-शर्ट ने ऐसा ध्यान खींचा कि दिलजीत ने कुछ पल के लिए अपना LIVE परफॉर्मेंस रोक दिया। इस दौरान उन्होंने फैन को एक खास बात समझाई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फैन की टी-शर्ट पर क्या था?

मिलान में शनिवार को हुए कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने एक विदेशी फैन को स्टेज पर बुलाया। फैन ने सफेद रंग की कस्टम-प्रिंटेड टी-शर्ट पहनी थी। इस पर दिलजीत के नाम के साथ ‘इक ओंकार’ लिखा हुआ था। ‘इक ओंकार’ सिख धर्म का अत्यंत पवित्र और मूल मंत्र है, जिसका भावार्थ ईश्वर की एकता से जुड़ा है। जैसे ही दिलजीत की नजर टी-शर्ट पर पड़ी, उन्होंने फैन से बेहद शांत और सम्मानजनक अंदाज में इस शब्द के साथ अपना नाम नहीं जोड़ने की अपील की।

Advertisement

Advertisement

‘ये बहुत पवित्र और अनमोल है’

दिलजीत ने फैन को समझाते हुए कहा कि ‘इक ओंकार’ के साथ उनका नाम नहीं लिखा जाना चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए बेहद पवित्र और अनमोल है। उन्होंने यह भी साफ किया कि वह फैन की भावनाओं की कद्र करते हैं। इसके बाद दिलजीत ने फैन को स्टेज के बीच में बुलाया और दर्शकों से उसके लिए माफी मांगने की अपील की। उन्होंने कहा कि संभव है कि फैन को इस बात की जानकारी न रही हो।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mera Diljit (@meradiljit)

फैन ने स्टेज पर मांगी माफी

दिलजीत के इस व्यवहार की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। फैन ने भी स्टेज पर हाथ जोड़कर माफी मांगी। बाद में उसने वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में भी अपनी बात रखी। फैन ने बताया कि टी-शर्ट बनवाते समय उसे अंदाजा नहीं था कि दिलजीत का नाम ‘इक ओंकार’ के इतने करीब आ जाएगा। उसने कहा कि उसका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था और वह खुद भी नियमित रूप से गुरुद्वारे जाता रहा है।

Advertisement
×