Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

मेस्सी को केरल लाने की योजना में क्या हुआ था? अब सामने आएगी पूरी सच्चाई

विशेष सचिव ने विभाग के पास उपलब्ध फाइलों की जांच के बाद तैयार की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
लियोनेल मेसी।
Advertisement

केरल के खेल विभाग ने पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी और अर्जेंटीना टीम के प्रस्तावित दौरे से जुड़े विवाद की जांच रिपोर्ट सौंप दी है। राज्य के खेल मंत्री ओ जे जनीश ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्री ने बताया कि खेल विभाग के विशेष सचिव ने विभाग के पास उपलब्ध फाइलों की जांच के बाद तैयार की गई रिपोर्ट को आगे की कार्रवाई के लिए सरकार को सौंप दिया है। जनीश ने कहा कि रिपोर्ट गोपनीय है और इसलिए वह इस पर विस्तार से बात नहीं कर सकते हैं। सरकार तमाम पहुलुओं को ध्यान में रखते हुए उचित फैसला लेगी। रिपोर्ट गोपनीय है। मैं फिलहाल केवल इतनी ही जानकारी दे सकता हूं। सरकार इस पर उचित फैसला करेगी और और बाद में सभी को इससे सूचित कर दिया जाएगा।

Advertisement

मंत्री ने कहा कि मीडिया और फुटबॉल प्रशंसकों के सवालों को ध्यान में रखते हुए विभाग ने जांच शुरू की थी कि पिछली सरकार द्वारा मेस्सी को केरल लाने की घोषणा क्यों साकार नहीं हुई। यह विवाद पूर्व खेल मंत्री वी अब्दुरहीमान के कार्यकाल से जुड़ा है, जिन्होंने घोषणा की थी कि मेस्सी और अर्जेंटीना की टीम केरल का दौरा करेगी।

Advertisement

अब्दुरहीमान ने दावा किया था कि उन्होंने प्रस्तावित दौरे के संबंध में स्पेन की यात्रा की थी और अर्जेंटीना के अधिकारियों के साथ बातचीत की थी। एक प्रायोजक ने भी दावा किया था कि उसने मेस्सी को अर्जेंटीना लाने के लिए लगभग 126 करोड़ रुपये खर्च किए थे। लेकिन मेस्सी और अर्जेंटीना की टीम केरल के दौरे पर नहीं आई।

Advertisement
×