Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

West Bengal SIR : पश्चिम बंगाल में नई वोटर लिस्ट अपलोड, जोड़े-हटाए गए लेकिन नामों का खुलासा नहीं

पश्चिम बंगाल: पहली पूरक मतदाता सूची जारी, जोड़े-हटाए गए नामों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

West Bengal SIR : पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की निस्तारण प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची में जोड़े या हटाए गए नामों की कुल संख्या का निर्वाचन आयोग ने अभी खुलासा नहीं किया है, हालांकि पहली पूरक मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। बूथवार पहली पूरक मतदाता सूची सोमवार आधी रात के आसपास आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की गई।

इससे पहले, 28 फरवरी को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में लगभग 60 लाख नाम 'विचाराधीन' के तौर पर चिह्नित किए गए थे। इसके बाद, उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप 705 न्यायिक अधिकारियों को यह तय करने का काम सौंपा गया था कि इन नामों को मतदाता सूची में रखा जाए या हटाया जाए। पूरक सूची में उन मतदाताओं के नाम शामिल हैं जिनके मामलों पर इन न्यायिक अधिकारियों ने निर्णय दे दिया है।

Advertisement

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने सोमवार शाम कहा था कि अब तक करीब 29 लाख नामों पर निर्णय लिया जा चुका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि पहली पूरक सूची में शामिल किए गए या हटाए गए मतदाताओं की कुल संख्या जल्द जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि निस्तारण प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ और भी पूरक सूचियां प्रकाशित की जाएंगी।

Advertisement

मतदाताओं से कहा गया है कि वे बूथ-स्तरीय सूचियां डाउनलोड करके अपनी स्थिति जांचें, हालांकि कई लोगों ने डेटा हासिल नहीं होने की शिकायत की है। जिन मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, वे 15 दिन में नामित न्यायाधिकरणों के समक्ष अपील कर सकेंगे। सूची के प्रकाशन के मद्देनजर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 23 और 29 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना चार मई को की जाएगी।

Advertisement
×