Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

West Bengal Politics : दीदी का नया 'लीगल अवतार'... सफेद साड़ी छोड़ काले गाउन में कोर्ट पहुंची ममता बनर्जी, वायरल हुई तस्वीरें

कलकत्ता हाई कोर्ट में ममता का नया रूप, लोगों ने कहा- ‘दीदी बनीं वकील’

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

West Bengal Politics : हमेशा सफेद सूती साड़ी और चप्पलों में नजर आने वाली पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का अब एक बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिला। इस बार ममता कलकत्ता हाई कोर्ट में काले वकीली गाउन में पहुंचीं, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। दिलचस्प बात यह है कि ममता बनर्जी के पास एलएलबी की डिग्री भी है, इसलिए अदालत में उनका यह रूप लोगों के लिए और ज्यादा खास बन गया।

बता दें कि टीएमसी नेता ने 1982 में कोलकाता के जोगेश चंद्र चौधरी विधि महाविद्यालय से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की और उनका नाम कलकत्ता हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की निर्देशिका में दर्ज है। कानूनी नियमों के अनुसार, विधि स्नातक को वकील का गाउन केवल तभी पहनने की अनुमति है जब वह अदालत में किसी मुवक्किल का प्रतिनिधित्व करते हुए कानूनी सलाहकार के रूप में पेश हो। ईसीआई ने 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर के तीसरे चरण की घोषणा की; पंजाब, दिल्ली और चंडीगढ़ भी शामिल हैं।

Advertisement

चुनावोत्तर हिंसा से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में उनकी मौजूदगी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। कई लोग उन्हें लीगल अवतार कहने लगे। एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह कोई फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन नहीं है, बल्कि एक असली अदालत परिसर है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "हमें अब तक कुछ मनोरंजन की कमी महसूस हो रही थी। न्यायपालिका को भी कुछ हल्के-फुल्के पलों की जरूरत होती है।"

Advertisement

तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि ममता बनर्जी का कोर्ट पहुंचना दिखाता है कि वह हमेशा बंगाल की जनता के साथ खड़ी रहती हैं। पार्टी के मुताबिक, उनके जैसी कोई नेता नहीं... ममता हर मुश्किल में लोगों का साथ देती हैं और सच, न्याय व संविधान के लिए लगातार लड़ती रहती हैं। टीएमसी ने उन्हें बेहद खास और मजबूत नेता बताया।

Advertisement
×