Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

West Bengal News: ईडी ने कोलकाता के पूर्व डीसीपी सोना पप्पू पर नए सिरे से छापेमारी की

West Bengal News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता पुलिस के अधिकारी शांतनु सिन्हा बिस्वास और कथित अपराधी बिस्वजीत पोद्दार उर्फ ​​सोना पप्पू से जुड़े धन शोधन मामले में शुक्रवार को कई परिसरों पर नए सिरे से छापेमारी की। उन्होंने बताया...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

West Bengal News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता पुलिस के अधिकारी शांतनु सिन्हा बिस्वास और कथित अपराधी बिस्वजीत पोद्दार उर्फ ​​सोना पप्पू से जुड़े धन शोधन मामले में शुक्रवार को कई परिसरों पर नए सिरे से छापेमारी की।

उन्होंने बताया कि कोलकाता और मुर्शिदाबाद में कुल नौ परिसरों पर छापेमारी की जा रही है। जिन परिसरों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई उनमें मोहम्मद अली उर्फ ​​मैक्स राजू, बिस्वास के रिश्तेदार सौरभ अधिकारी और उसके एक ''करीबी सहयोगी'' रुहिल अमीन अली (जो कोलकाता पुलिस में सब इंस्पेक्टर है) के साथ-साथ मुर्शिदाबाद स्थित बिस्वास का घर भी शामिल है।

Advertisement

पोद्दार को पूछताछ के बाद 18 मई को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया। बिस्वास को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था और इस मामले में एजेंसी ने अप्रैल में स्थानीय व्यवसायी जॉय एस कामदार को भी गिरफ्तार किया था।

Advertisement

ईडी ने पहले कहा था कि पोद्दार का आपराधिक रिकॉर्ड है और पश्चिम बंगाल में जमीन हड़पने से जुड़े मामलों में वह और उसके साथी वांछित हैं। पोद्दार का नाम पहली बार 2015 में बालीगंज रेलवे यार्ड में हुई हिंसक झड़प के सिलसिले में सामने आया था।

जांच अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद पोद्दार के खिलाफ कई आपराधिक आरोप सामने आए जिनमें 2017 का हत्या का एक मामला और 2021 में प्रेसिडेंसी जेल के बाहर प्रतिद्वंद्वी मुन्ना पांडे पर कथित हमला शामिल है।

Advertisement
×