Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में विकास समीक्षा बैठक, तृणमूल सांसद और विधायक शामिल हुए

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को कल्याणी में एक प्रशासनिक बैठक की अध्यक्षता की और नदिया, उत्तर 24 परगना तथा हुगली जिलों में विकास कार्यों की समीक्षा की। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद काकोली घोष...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सुवेंदु अधिकारी। -फाइल फोटो
Advertisement

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को कल्याणी में एक प्रशासनिक बैठक की अध्यक्षता की और नदिया, उत्तर 24 परगना तथा हुगली जिलों में विकास कार्यों की समीक्षा की।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद काकोली घोष दस्तीदार, जिन्होंने रविवार को पार्टी के बारासात संगठनात्मक जिले की अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, इस बैठक में शामिल हुईं।

Advertisement

उनके साथ देगंगा, स्वरूपनगर और हारोआ के टीएमसी विधायक भी मौजूद रहे। एक अधिकारी ने बताया कि तीनों जिलों के सभी विधायकों और सांसदों को बैठक में आमंत्रित किया गया था।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में घोष दस्तीदार ने कहा, "प्रशासन सभी का होता है।" अधिकारी ने बताया कि बैठक में कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई और जमीनी स्तर पर विकास परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के उपायों पर चर्चा हुई।

उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री नियमित रूप से जिला-स्तरीय प्रशासनिक बैठकें कर रहे हैं ताकि प्रगति की निगरानी की जा सके और शासन में आने वाली बाधाओं को दूर किया जा सके।"

Advertisement
×