Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

West Bengal News: मंदिर कोष और तृणमूल खातों पर ईडी की कार्रवाई को लेकर डेरेक ओ'ब्रायन ने उठाए गंभीर सवाल

West Bengal News: तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ'ब्रायन ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनकी पार्टी के तीन बैंक खातों को 'फ्रीज' किए जाने पर शुक्रवार को सवाल उठाया और अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी का स्पष्ट...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
डेरेक ओ'ब्रायन। फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

West Bengal News: तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ'ब्रायन ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनकी पार्टी के तीन बैंक खातों को 'फ्रीज' किए जाने पर शुक्रवार को सवाल उठाया और अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी का स्पष्ट रूप से जिक्र करते हुए पूछा कि ईडी ''मंदिर के कोष'' को कब 'फ्रीज' करेगा।

तृणमूल के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव ओ'ब्रायन ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''ईडी ने एचडीएफसी बैंक में तृणमूल कांग्रेस के तीन बैंक खातों को 'फ्रीज' कर दिया है। ईडी मंदिर के कोष को कब 'फ्रीज' करेगा?'' यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है जब विपक्ष राम मंदिर की चढ़ावा प्रबंधन प्रणाली में कथित वित्तीय अनियमितताओं की न्यायिक जांच की मांग कर रहा है।

Advertisement

ईडी ने बुधवार को कहा कि उसने धन के कथित दुरुपयोग के एक मामले में छापेमारी के बाद तृणमूल कांग्रेस के तीन बैंक खातों को धन शोधन निवारण कानून के तहत 'फ्रीज' कर दिया है। इन खातों में कुल 440 करोड़ रुपये जमा थे। केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि ये आदेश धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 17(1ए) के तहत जारी किए गए हैं।

Advertisement

यह धारा प्रवर्तन निदेशालय को बैंक जमा जैसी किसी परिसंपत्ति को 'फ्रीज' करने का ऐसी स्थिति में अधिकार देती है जब उस संपत्ति को जब्त करना व्यावहारिक नहीं हो और यह आवश्यक हो कि उस संपत्ति को हस्तांतरित या किसी अन्य तरीके से इस्तेमाल न किया जा सके।

Advertisement
×