Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

West Bengal News: स्कूल में करोड़ों की नकदी बरामद, पश्चिम बंगाल पुलिस ने लेखाकार को पकड़ा

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के कांचरापारा में पुलिस ने एक निजी स्कूल के बंद कमरे से लगभग 1.77 करोड़ रुपये नकद जब्त किये हैं और संस्थान के लेखाकार को पूछताछ के लिए हिरासत में...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के कांचरापारा में पुलिस ने एक निजी स्कूल के बंद कमरे से लगभग 1.77 करोड़ रुपये नकद जब्त किये हैं और संस्थान के लेखाकार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह जब्ती विशेष गोपनीय सूचना के आधार पर रात भर जारी तलाशी अभियान के दौरान की गई। अधिकारी ने कहा, ''नकद राशि जब्त कर ली गई है और इसके स्रोत का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Advertisement

हम दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं और संस्थान से जुड़े लोगों से पूछताछ जारी है।'' उन्होंने कहा कि लेखाकार अभीक कुमार नाग को हिरासत में लिया गया है और उनसे इस राशि के स्रोत और उन परिस्थितियों के बारे में पूछताछ की जा रही है जिसके तहत इतनी बड़ी राशि स्कूल परिसर में रखी गई थी।

Advertisement

उन्होंने बताया कि कमल अधिकारी, गौतम घोष दस्तीदार, अभीक कुमार नाग और सयान नाग के खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में वित्तीय अनियमितताओं और धोखाधड़ी के आरोप शामिल हैं।

कमल अधिकारी कांचरापारा नगर पालिका के अध्यक्ष हैं और बिजपुर के पूर्व विधायक सुबोध अधिकारी के भाई हैं। छापेमारी के दौरान बंद कमरे से नकदी से भरे आठ पैकेट बरामद किए गए। रात में स्कूल में नोट गिनने वाली तीन मशीनें लाई गईं और गिनती की प्रक्रिया बृहस्पतिवार तड़के तक जारी रही।

गिरफ्तार किए गए लेखाकार ने अभी तक इस बात का संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया है कि पैसा कहां से आया या इसे बैंक में जमा करने के बजाय बंद कमरे में क्यों रखा गया था। हालांकि, स्कूल के प्रधानाचार्य विकास चंद्र पाल ने दावा किया कि पैसा संस्थान का है और प्रवेश शुल्क के माध्यम से एकत्र किया गया था।

पुलिस ने बताया कि वे स्कूल के रिकॉर्ड और वित्तीय दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि नकदी आधिकारिक तौर पर दर्ज किये गए लेनदेन से मेल खाती है या नहीं।

Advertisement
×