Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

West Bengal News: अन्नपूर्णा योजना के फॉर्म पर विवाद के बीच मंत्री अग्निमित्रा ने किया बचाव

West Bengal News: पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने महिलाओं के लिए प्रत्यक्ष नकद अंतरण (डीबीटी) योजना 'अन्नपूर्णा योजना' के 12 पृष्ठों के विस्तृत आवेदन पत्र का बचाव करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस विस्तृत प्रक्रिया के जरिए...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अग्निमित्रा। फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

West Bengal News: पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने महिलाओं के लिए प्रत्यक्ष नकद अंतरण (डीबीटी) योजना 'अन्नपूर्णा योजना' के 12 पृष्ठों के विस्तृत आवेदन पत्र का बचाव करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस विस्तृत प्रक्रिया के जरिए यह सुनिश्चित करना चाहती है कि कल्याणकारी योजनाओं का वित्तीय लाभ केवल भारतीय नागरिकों तक ही पहुंचे।

इस लंबे आवेदन पत्र में महिला लाभार्थियों से परिवार के प्रत्येक सदस्य के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी गई है। इसे लेकर कई वर्गों ने आलोचना की है और कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि अत्यधिक दस्तावेजीकरण से कई वास्तविक लाभार्थी इस कल्याणकारी योजना का लाभ पाने से वंचित रह सकते हैं।

Advertisement

अग्निमित्रा ने आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार गैर-नागरिकों को राज्य की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अनुमति नहीं देगी।

Advertisement

उन्होंने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा, "क्या तृणमूल को लगता है कि भाजपा सरकार उन रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को लाभ देगी, जो बांग्लादेश सीमा के पास लंबी कतारों में खड़े हैं?

हम अन्नपूर्णा योजना या किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ उन लोगों तक नहीं पहुंचाना चाहते, जो भारतीय नागरिक नहीं हैं। यह हमारा पैसा है, आपका पैसा है, जनता का पैसा है।

महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक कल्याण मंत्री अग्निमित्रा ने कहा कि भाजपा को तृणमूल से "सबक" लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने तृणमूल पर पिछले 15 वर्ष से बंगाल के लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

Advertisement
×