Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

West Bengal News: सरकारी जमीन पर कथित निर्माण, टीएमसी नेता के बेटे के कैफे पर कार्रवाई

West Bengal News: तृणमूल कांग्रेस नेता सौकत मुल्ला के बेटे के स्वामित्व वाले एक कैफे को बृहस्पतिवार को ध्वस्त कर दिया गया। कथित रूप से सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर इस कैफे का निर्माण किया गया था। अधिकारी ने बताया...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

West Bengal News: तृणमूल कांग्रेस नेता सौकत मुल्ला के बेटे के स्वामित्व वाले एक कैफे को बृहस्पतिवार को ध्वस्त कर दिया गया। कथित रूप से सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर इस कैफे का निर्माण किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि यह कैफे पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित था जिसे प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। उन्होंने दावा किया कि मुल्ला के परिवार को कई बार नोटिस जारी कर कथित 'अवैध' निर्माण हटाने को कहा गया था, लेकिन ऐसा नहीं किए जाने पर यह कार्रवाई की गई।

Advertisement

अधिकारी के अनुसार, 'अरानाएर कुले' नामक यह कैफे कथित तौर पर मतला नदी के रेतीले टापू/बालू क्षेत्र पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से बनाया गया था। इसका संचालन पूर्व विधायक सौकत मुल्ला के बेटे इमरान मोल्ला द्वारा किया जाता था।

Advertisement

हालांकि, इस मामले पर सौकत के परिवार से संपर्क नहीं हो सका। अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन ने कैफे के मालिक को 29 जून तक निर्माण हटाने के लिए नोटिस जारी किया था। साथ ही चेतावनी दी गई थी कि निर्धारित समयसीमा के भीतर निर्देश का पालन नहीं होने पर संबंधित अधिकारी स्वयं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेंगे।

उन्होंने कहा, ''नोटिस जारी होने के बाद कैफे से फर्नीचर आदि हटाते हुए देखा गया लेकिन निर्धारित समय के भीतर भवन नहीं हटाया गया। इसके बाद प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी।'' इसे गिराने के दौरान कैफे के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और केंद्रीय बलों की तैनाती की गई थी।

Advertisement
×