West Bengal News: अभिषेक बनर्जी के सीआईडी समक्ष पेश न होने की संभावना, स्वास्थ्य कारण बताए गए
West Bengal News: तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी के स्वास्थ्य संबंधी कारणों से सोमवार को पश्चिम बंगाल सीआईडी के समक्ष पेश होने की संभावना नहीं है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि विधानसभा सचिवालय को पार्टी...
West Bengal News: तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी के स्वास्थ्य संबंधी कारणों से सोमवार को पश्चिम बंगाल सीआईडी के समक्ष पेश होने की संभावना नहीं है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि विधानसभा सचिवालय को पार्टी विधायकों के कथित फर्जी हस्ताक्षरों का इस्तेमाल करके सौंपे गए एक पत्र के मामले की जांच के सिलसिले में जांच एजेंसी ने डायमंड हार्बर से सांसद बनर्जी को तलब किया है।
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर शनिवार को तब हमला किया गया था जब वह दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में चुनाव बाद हिंसा के एक कथित पीड़ित के घर गए थे। उस शाम उन्होंने दो निजी अस्पतालों में उपचार कराया, जिस दौरान पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी भी मौजूद थीं।
सूत्रों ने बताया कि अभिषेक बनर्जी ने राज्य की जांच एजेंसी के समन के तहत सोमवार को सीआईडी अधिकारियों के समक्ष पेश नहीं होने के लिए स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने बताया कि उनका इलाज घर पर जारी है।
पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने शनिवार को अभिषेक बनर्जी को नोटिस जारी करके भवानी भवन स्थित अपने मुख्यालय में पेश होने को कहा था।
