Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

West Bengal News: कोलकाता गोदाम हादसे में 9 की मौत, 20 घायल; शुभेंदु अधिकारी ने जताया दुख

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोलकाता के तारातला इलाके में एक दिन पहले एक निर्माणाधीन गोदाम के ढह जाने से नौ लोगों की मौत हो गई है और 20 अन्य घायल...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो: पीटीआई
Advertisement

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोलकाता के तारातला इलाके में एक दिन पहले एक निर्माणाधीन गोदाम के ढह जाने से नौ लोगों की मौत हो गई है और 20 अन्य घायल हुए हैं।

विधानसभा में दिए एक बयान में उन्होंने इस घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिवार के लिए 10-10 लाख रुपये और प्रत्येक घायल के लिए एक-एक लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 घायलों में से एक की हालत बेहद नाजुक है और चार की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि पश्चिम कोलकाता के ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर गोदाम ढहने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement

शुभेंदु ने कहा कि इस गोदाम के नक्शे पर पूर्व महापौर फिरहाद हकीम के हस्ताक्षर हैं। एक दिन पहले, मुख्यमंत्री ने कहा था कि कोलकाता नगर निगम के इंजीनियरों से मिली शुरुआती जानकारी से संकेत मिलता है कि गोदाम के लिए स्वीकृत नक्शे में खामियां थीं।

गोदाम ढहने की इस घटना के बाद, उन्होंने पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा स्वीकृत सभी निर्माणाधीन व्यावसायिक परियोजनाओं के काम को 31 जुलाई तक के लिए रोक दिया है और ऐसी परियोजनाओं के व्यापक ऑडिट का आदेश दिया है। तारातला इलाके में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर स्थित इस गोदाम की छत बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे ढह गई थी। कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के समय उस जगह पर कई लोग काम कर रहे थे।

Advertisement
×