Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

West Bengal Grant: केंद्र ने वीबी-जी राम जी योजना के तहत बंगाल को 8,500 करोड़ रुपये दिए: शुभेंदु अधिकारी का दावा

West Bengal Grant: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि केंद्र ने राज्य को 'वीबी जी-राम जी' योजना के तहत 8,500 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। शुभेंदु ने कहा कि केंद्र ने ग्राम सड़क योजना के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सुवेंदु अधिकारी। -फाइल फोटो
Advertisement

West Bengal Grant: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि केंद्र ने राज्य को 'वीबी जी-राम जी' योजना के तहत 8,500 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। शुभेंदु ने कहा कि केंद्र ने ग्राम सड़क योजना के तहत 2,400 करोड़ रुपये के आवंटन को मंजूरी दी है और 1,000 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम से राज्यव्यापी 'जन कल्याण शिविर' कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि 15 से 17 जून तक आयोजित होने वाले 1,100 'जन कल्याण शिविर' के जरिए लोग केंद्रीय और राज्य सरकार की 54 योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।

Advertisement

उन्होंने कहा, ''पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का यह पहला जनसंपर्क कार्यक्रम है। लोग सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच शिविरों में पहुंचकर विभिन्न कल्याण योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं और आवेदन जमा कर सकते हैं।''

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि कल्याण योजनाओं का लाभ अवैध प्रवासियों तक नहीं पहुंचना चाहिए और उन्होंने ऐसे परिवारों को लाभ देने पर सवाल उठाया जो अपने बच्चों को मान्यता प्राप्त स्कूलों में नहीं भेजते या जहां 'वंदे मातरम' नहीं गाया जाता।

पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में लाभार्थी डेटाबेस में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए शुभेंदु ने कहा कि सरकार कल्याणकारी योजनाओं के वास्तविक लाभार्थियों की पहचान करना चाहती है।

उन्होंने कहा, ''हम चाहते हैं कि लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचे, न कि फर्जी खाताधारकों तक।'' उद्घाटन के पहले दिन कई स्थानों पर आवेदकों की लंबी कतारें देखी गईं।

इन शिविरों में अन्नपूर्णा योजना, आयुष्मान भारत सहित 54 योजनाओं को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया 'वीबी-जी राम जी' योजना ने मनरेगा की जगह ली है और यह ग्रामीण परिवारों को सालाना 125 दिन के रोजगार की गारंटी देती है। भाषा

Advertisement
×