Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

West Bengal Crime: बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन हिरासत में

West Bengal Crime: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 11 साल की लड़की के साथ कथित सामूहिक बलात्कार और उसकी हत्या की जांच के सिलसिले में पुलिस ने सोमवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

West Bengal Crime: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 11 साल की लड़की के साथ कथित सामूहिक बलात्कार और उसकी हत्या की जांच के सिलसिले में पुलिस ने सोमवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया तथा तीन अन्य को हिरासत में लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच के लिए छह-सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया गया है। अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''हमने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक व्यक्ति को बीती रात गिरफ्तार किया गया था और दूसरे को आज सुबह गिरफ्तार किया गया। इनके अलावा हमने तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। हमारे अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं।''

Advertisement

सुर्यापुर हाट इलाके में एक बोरी में पीड़िता का शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने बारुईपुर-जयनगर रोड जाम कर दिया, टायर जलाए और पुलिस की कुछ गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया।

Advertisement

उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग भी की। शव मिलने के कुछ घंटों बाद गुस्साई भीड़ ने लड़की की मौत में शामिल होने के संदेह में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

इस बीच, अपराध को लेकर फैले तनाव के कारण कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर, नरेंद्रपुर और सोनारपुर इलाकों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ''हालात काबू में हैं, लेकिन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर निषेधाज्ञा लागू की गई है। प्रभावित इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।'' अधिकारी ने कहा, ''हम लोगों से अपील करते हैं कि वे अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और प्रशासन का सहयोग करें। शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।''

Advertisement
×