Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

West Asia Tension : एस जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री अराघची से की बात, मौजूदा संकट पर चर्चा

बढ़ती चिंताओं के बीच दोनों विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत हुई

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
विदेश मंत्री एस जयशंकर
Advertisement

West Asia Tension : पश्चिम एशिया संकट, विशेष रूप से ऊर्जा आपूर्ति पर बढ़ते असर को लेकर चिंताओं के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने ईरानी समकक्ष सैयद अब्बास अराघची से फोन पर बातचीत की। अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर संयुक्त सैन्य हमले शुरू करने के बाद से जयशंकर ने तीसरी बार अराघची से बात की।

जयशंकर ने सोशल मीडिया पर कहा कि आज शाम ईरान के विदेश मंत्री अराघची के साथ संघर्ष से संबंधित नवीनतम घटनाक्रम पर विस्तृत बातचीत हुई। हम संपर्क में रहने पर सहमत हुए। पश्चिम एशिया में संकट के मद्देनजर तेल आपूर्ति में व्यवधान को लेकर वैश्विक स्तर पर बढ़ती चिंताओं के बीच दोनों विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत हुई।

Advertisement

ईरान द्वारा फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित एक संकरे समुद्री परिवहन मार्ग, होर्मुज जलडमरूमध्य को लगभग अवरुद्ध कर दिए जाने के बाद वैश्विक तेल और गैस की कीमतों में उछाल आया है। जयशंकर ने अराघची को ईरान और क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रम पर भारत की गहरी चिंता से अवगत कराया।

Advertisement

Advertisement
×