Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

West Asia Tension : अमेरिका-इजराइल-ईरान तनाव पर राहुल का आरोप, कहा- पीएम मोदी ने झुका दिया भारत

प्रधानमंत्री समझौतावादी; देश की सामरिक स्वायत्तता का समर्पण किया : राहुल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

West Asia Tension : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध की पृष्ठभूमि में वीरवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समझौतावादी हैं जिन्होंने भारत की सामरिक स्वायत्तता का समर्पण कर दिया है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "विश्व एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुका है। समुद्री क्षेत्र में बड़ी चुनौतियां सामने खड़ी हैं। भारत की तेल आपूर्ति खतरे में है, हमारा 40 प्रतिशत से अधिक आयात होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है। एलपीजी और एलएनजी के लिए स्थिति और भी खराब है।"

Advertisement

उन्होंने कहा कि हिंद महासागर में एक ईरानी युद्धपोत के डूबने से संघर्ष भारत की दहलीज तक पहुंच गया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने कोई टिप्पणी नहीं की। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में कमान एक स्थिर हाथ में रहने की आवश्यकता होती है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया, "इसके बजाय, भारत के पास एक समझौतावादी प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने हमारी सामरिक स्वायत्तता का समर्पण कर दिया है।"

Advertisement

Advertisement
×