Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

West Asia Tension : PM मोदी ने पश्चिम एशिया के मुद्दे पर मैक्रों से की बात, साझा चिंताओं पर की चर्चा

घनिष्ठ रूप से बातचीत करना और प्रयासों में समन्वय करना जारी रखेंगे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

West Asia Tension : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से आज बात की और पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति को लेकर साझा चिंताओं पर चर्चा की। मोदी और मैक्रों ने टेलीफोन पर बातचीत के दौरान पश्चिम एशिया के हालात और संवाद व कूटनीति की बहाली की आवश्यकता पर चर्चा की।

मैक्रों के साथ बातचीत के बाद मोदी ने कहा कि वे क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए घनिष्ठ रूप से बातचीत करना और प्रयासों में समन्वय करना जारी रखेंगे। मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि आज मैंने अपने मित्र राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात की। हमने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति को लेकर अपनी साझा चिंताओं और संवाद एवं कूटनीति की ओर लौटने की आवश्यकता पर चर्चा की।

Advertisement

हम इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए घनिष्ठ सहयोग और समन्वयपूर्ण प्रयास जारी रखेंगे। पश्चिम एशिया में संघर्ष 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए सैन्य हमलों के बाद शुरू हुआ था, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी।

Advertisement

ईरान ने सैन्य हमले के बाद संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, जॉर्डन और सऊदी अरब समेत कई खाड़ी देशों में इजराइली और अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए। पिछले कुछ दिनों में दोनों पक्षों के हमलों और जवाबी हमलों के कारण संघर्ष काफी बढ़ गया है।

Advertisement
×