Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

West Asia Tension : श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल महंगे, आधी रात से 8% से ज्यादा बढ़े दाम

श्रीलंका ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आठ प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Sri Lanka Petrol-Diesel Price : पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल में आई तेजी के बीच श्रीलंका ने सोमवार आधी रात से खुदरा ईंधन कीमतों में आठ प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी कर दी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पेट्रोल एवं डीजल की खुदरा कीमतों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय की गई है जब वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें चार साल में पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गई हैं। सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी सीलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (सीपीसी) ने कहा कि संशोधित दरों के तहत व्यापक रूप से उपयोग होने वाले पेट्रोल और डीजल के दाम में प्रति लीटर 22 श्रीलंकाई रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

Advertisement

कंपनी ने कहा कि यह कदम ईंधन की जमाखोरी और घबराहट में की जा रही खरीद को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। सीपीसी के एक अधिकारी ने कहा, "पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति की खबर आने के बाद से ईंधन की खपत में भारी वृद्धि देखी गई है।"

Advertisement

28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच सैन्य संघर्ष शुरू होने के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ने से श्रीलंका में पेट्रोल पंपों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। सीपीसी ने कहा कि फिलहाल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और देश के पास अप्रैल के अंत तक के लिए पर्याप्त ईंधन भंडार मौजूद है।

Advertisement
×