Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

West Asia Tension : दो महीने के संकट में भी भारत संभला रहा... सीएम योगी ने गिनाईं पीएम मोदी की उपलब्धियां

पश्चिम एशिया संकट के बावजूद प्रधानमंत्री ने देशवासियों पर नहीं पड़ने दिया कीमतों का बोझ : योगी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

West Asia Tension : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम एशिया में जारी संकट को पूरी दुनिया के सामने खड़ी एक चुनौती करार देते हुए सोमवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो महीनों से चले आ रहे संकट के बावजूद भारत के नागरिकों पर कीमतों का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ने दिया।

मुख्यमंत्री ने लखनऊ में एक प्रमुख हिन्दी दैनिक अखबार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अमेरिका—इजरायल और ईरान के बीच युद्ध से पश्चिम एशिया में जारी संकट न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया के लिये चुनौती है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 60 दिनों से जारी संकट के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने यह सुनिश्चित किया कि देश के नागरिकों पर कोई अतिरिक्त बोझ न पड़े।

Advertisement

आदित्यनाथ ने कहा कि यह अमेरिका जैसी बड़ी वैश्विक शक्तियों के बिल्कुल विपरीत है, जहां महंगाई आसमान छू रही है और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कई गुना इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत के भीतर पेट्रोल—डीजल के दामों को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया है।

Advertisement

आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के कारपूलिंग करने और ईंधन बचाने में योगदान देने के लिए सार्वजनिक परिवहन प्रणालियों का उपयोग करने के आह्वान पर भारत की जनता ने एक बार फिर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने कहा, ''मेरा मानना है कि जब देश एक ही दिशा में सोचता है, जब हमारे विचार एक होते हैं, तो परिणाम मिलते हैं। जब राष्ट्र मिलकर आगे बढ़ता है, तो प्रगति हासिल होती है।''

Advertisement
×