Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

West Asia Tension : सैन्य संघर्ष के बीच ईंधन उपलब्धता पर सरकार सतर्क, कहा- कमी नहीं होने देंगे

हम बदलती परिस्थिति पर निरंतर नजर बनाए हुए हैं : पुरी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

पश्चिम एशिया में सैन्य संघर्ष गहराने के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि वह उभरती हुई स्थिति पर नजर रखे हुए है। देश में प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता तथा किफायती दरों को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा।

भारत अपनी कच्चे तेल की आवश्यकता का 88 प्रतिशत और प्राकृतिक गैस की आवश्यकता का लगभग आधा हिस्सा आयात करता है। इस आपूर्ति का अधिकांश भाग 'हॉर्मुज जलडमरूमध्य' से होकर आता है, जिसे अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद ईरान ने बंद कर दिया है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के साथ कच्चे तेल, एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की।

Advertisement

मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि हम बदलती परिस्थिति पर निरंतर नजर बनाए हुए हैं। देश में प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता और किफायती दरों को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएंगे।

Advertisement

Advertisement
×