West Asia Tension : ईरान से 312 भारतीय मछुआरों की सुरक्षित वापसी, जयशंकर ने जताया आभार
ईरान में फंसे 312 भारतीय मछुआरे आर्मेनिया के रास्ते स्वदेश लौटे
Advertisement
West Asia Tension : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को बताया कि पश्चिम एशिया में संघर्ष की वजह से ईरान में फंसे 312 भारतीय मछुआरों का एक समूह आर्मेनिया के रास्ते भारत लौट आया है। इससे पहले 345 भारतीय मछुआरों को ईरान से निकालकर स्वदेश लाया गया था।
विदेश मंत्री ने भारतीय नागरिकों की वापसी में आर्मेनिया द्वारा दी गई सहायता के लिए अपने अर्मेनियाई समकक्ष अरात मिर्ज़ोयान को धन्यवाद दिया। जयशंकर ने सोशल मीडिया पर कहा, ''312 और भारतीय मछुआरों को ईरान से आर्मेनिया होते हुए सुरक्षित भारत लाया गया है। इसके लिए आर्मेनिया सरकार और मेरे मित्र अरात मिर्ज़ोयान को धन्यवाद।''
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

