Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

West Asia crisis : कुवैत ने 3 अमेरिकी एफ-15ई विमानों को 'गलती से मार गिराया', US सेना का दावा

चालक दल के सभी छह सदस्य सुरक्षित रूप से कूद गए

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

West Asia crisis : अमेरिकी सेना ने सोमवार को कहा कि ईरान की ओर से किए गए हमले के दौरान कुवैत ने तीन अमेरिकी एफ-15ई स्ट्राइक ईगल विमानों को 'गलती से मार गिराया'। अमेरिकी सेना के केंद्रीय कमान ने कहा कि इस लड़ाई में ईरानी विमानों, बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोनों के हमले शामिल थे।

उसने कहा कि कुवैती वायु रक्षा प्रणाली ने गलती से अमेरिकी वायु सेना के लड़ाकू विमानों को मार गिराया। चालक दल के सभी छह सदस्य सुरक्षित रूप से कूद गए, उन्हें बचा लिया गया है और उनकी हालत स्थिर है। कुवैत ने इस गलती को स्वीकार कर लिया है। हम कुवैती रक्षा बलों के प्रयासों और इस अभियान में समर्थन के लिए उनके आभारी हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×