Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

West Asia Conflict : PM मोदी ने सऊदी प्रिंस-बहरीन किंग से की बात, दोनों देशों पर हुए हमलों को बताया निंदनीय

मोदी ने दोनों देशों में रहने वाले भारतीय समुदाय के कुशलक्षेम के बारे में भी उनसे बात की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

West Asia Conflict : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को बहरीन के शाह हम्माद बिन ईसा अल खलीफा और सऊदी अरब के युवराज एवं प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान से बातचीत की तथा पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान दोनों देशों पर हुए हमलों की निंदा की। प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों में रहने वाले भारतीय समुदाय के कुशलक्षेम के बारे में भी उनसे बात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने आज टेलीफोन पर बहरीन के शाह हम्माद बिन ईसा अल खलीफा से बात की। प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब के युवराज और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान से भी बात की। प्रधानमंत्री ने इन दोनों देशों पर हुए हमलों की निंदा की। यह बातचीत अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद हुई, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई।

Advertisement

ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बहरीन और सऊदी अरब सहित कई अन्य पश्चिम एशियाई देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों की ओर कई मिसाइलें दागीं। इससे पहले प्रधानमंत्री ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान से बात की थी।

Advertisement

Advertisement
×