Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

West Asia Conflict : फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने PM मोदी को किया फोन, होर्मुज में सुरक्षा बहाली पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी और मैक्रों ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

West Asia Conflict : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा और नौवहन की स्वतंत्रता को तत्काल बहाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

मोदी ने आज मैक्रों के साथ अपनी टेलीफोन पर हुई बातचीत के बारे में 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि हम क्षेत्र में शांति और स्थिरता को आगे बढ़ाने के लिए अपना घनिष्ठ सहयोग जारी रखेंगे। मोदी और मैक्रों ने पांच मार्च को फोन पर बात की थी और पश्चिम एशिया की स्थिति पर अपनी ''साझा चिंताओं'' और संवाद तथा कूटनीति की ओर लौटने की आवश्यकता पर चर्चा की थी।

Advertisement

मोदी ने पोस्ट में कहा कि मुझे मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फोन किया। हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की और होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा और नौवहन की स्वतंत्रता को तत्काल बहाल करने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हम इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए अपना घनिष्ठ सहयोग जारी रखेंगे।

Advertisement

Advertisement
×