Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Weather Update: हरियाणा व पंजाब में कड़ाके की ठंड जारी, हिसार में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज

Weather Update: पंजाब और हरियाणा में रविवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रही और हिसार में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के हिसार में 2.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पटियाला में घनी धुंध के बीच गुजरते लोग। ट्रिब्यून
Advertisement

Weather Update: पंजाब और हरियाणा में रविवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रही और हिसार में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के हिसार में 2.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

हरियाणा के अन्य स्थानों में अंबाला में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। नारनौल में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है, जबकि रोहतक में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Advertisement

यह भी पढ़ें: नए साल से पहले दिल्ली-NCR में सांसों का संकट, ‘जहरीली’ हुई हवा, आनंद विहार में AQI@444

Advertisement

भिवानी में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय दोनों राज्यों के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो गई। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अन्य इलाकों में अमृतसर और लुधियाना में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटियाला में तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम है जबकि बठिंडा और गुरदासपुर में क्रमशः छह डिग्री सेल्सियस और चार डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Advertisement
×