Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Weather Update: घने कोहरे की चादर से ढका उत्तर भारत, दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित

Weather Update: उत्तर भारत के कई हिस्सों में सोमवार सुबह घना कोहरा और ठंड का प्रकोप देखने को मिला। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अनेक इलाकों में दृश्यता बेहद कम रही, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। राजधानी दिल्ली में सुबह...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
लुधियाना में घनी धुंध के बीच खेतों में काम करता किसान। ट्रिब्यून
Advertisement

Weather Update: उत्तर भारत के कई हिस्सों में सोमवार सुबह घना कोहरा और ठंड का प्रकोप देखने को मिला। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अनेक इलाकों में दृश्यता बेहद कम रही, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। राजधानी दिल्ली में सुबह के समय कड़ाके की ठंड के साथ वायु गुणवत्ता भी गंभीर स्तर पर पहुंच गई।

Advertisement

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सोमवार सुबह 8 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 402 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। शहर के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर और भी चिंताजनक रहा। आनंद विहार में AQI 455, जबकि बवाना में 411 रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा वजीरपुर (443), रोहिणी (442), पंजाबी बाग (426) और पटपड़गंज (431) में भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी रही।

Advertisement

यह भी पढ़ें: घने कोहरे के आगोश में उत्तर भारत, मौसम विभाग का रेड अलर्ट

घने कोहरे के कारण राजधानी में दृश्यता काफी कम हो गई, जिसका सीधा असर हवाई यातायात पर पड़ा। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई उड़ानों में देरी और कुछ के रद्द होने की सूचना मिली। खराब दृश्यता को देखते हुए इंडिगो और एयर इंडिया सहित कई एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की और संभावित व्यवधान को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत में कोहरे और ठंड का असर बना रह सकता है। वहीं, विशेषज्ञों ने लोगों को प्रदूषण से बचाव के लिए अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, मास्क पहनने और बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और यात्रियों से यात्रा से पहले फ्लाइट स्टेटस की जांच करने की अपील की गई है।

Advertisement
×