हम डर गए थे, ऐसा लगा वो हमला कर देंगे... CJP प्रदर्शन पर कंगना रनौत का बड़ा बयान, विपक्ष पर भी साधा निशाना
संसद में हंगामे पर कंगना का विपक्ष पर निशाना, बोलीं- लोकतंत्र बहस से चलता है, दबाव से नहीं
Kangana on CJP Protest : एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने संसद परिसर के बाहर विपक्ष और सीजेपी प्रदर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि संसद का उद्देश्य गंभीर मुद्दों पर चर्चा करना और सरकार से जवाब मांगना है, लेकिन लगातार हंगामा करना सही नहीं है। अगर विपक्ष के पास सवाल हैं तो उन्हें संसद के भीतर उठाना चाहिए, ताकि उन पर विस्तार से चर्चा हो सके।
CJP प्रदर्शन पर बोलीं कंगना
कंगना रनौत ने कहा कि जब प्रदर्शनकारी संसद के बाहर पहुंचे तब सभी सांसद वहीं थे। गेट्स बंद कर दिए गए थे और हम मूव नहीं कर पा रहे थे। हम ये सोचकर काफी डर गए थे कि कहीं प्रदर्शनकारी हमपर हमला न कर दें, लेकिन दिल्ली पुलिस ने सब संभाल लिया और किसी को नुकसान नहीं पहुंचने दिया। दिल्ली पुलिस ने शील्ड बनकर पथराव झेला, चोंटे खाईं, हमारा बचाव किया।
#WATCH | Delhi | On the CJP protest outside Parliament yesterday, BJP MP Kangana Ranaut says, "All parliamentarians were inside the Parliament. We all were scared, thinking that the mob might attack us. I appreciate Delhi Police for playing the role of a shield, not letting… pic.twitter.com/Oop3B29PKw
— ANI (@ANI) July 21, 2026
'सरकार को दबाव में नहीं चला सकते'
कंगना ने कहा कि किसी मंत्री को हटाने या सरकार को फैसले लेने के लिए मजबूर करना सही तरीका नहीं है। जनता द्वारा चुनी गई सरकार को यह अधिकार है कि वह अपने तरीके से शासन चलाए। अगर किसी को अपनी बात पर इतना भरोसा है तो उसे चुनाव लड़कर जनता का समर्थन हासिल करना चाहिए।
NEET मुद्दे को लेकर शुरू की थी भूख हड़ताल
गौरतलब है कि सोनम वांगचुक ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल शुरू की थी। इसके बाद 18 जुलाई को दिल्ली पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर गई थी। इस बीच संसद के भीतर और बाहर इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और विरोध का दौर लगातार जारी है।

