Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

हम असली अभ्यर्थी हैं, हमारे करियर से न खेलें... 15 अगस्त को सड़कों पर उतरेंगे छात्र, स्वतंत्रता दिवस पर 'तिरंगा यात्रा' का ऐलान

पहचानपत्र दिखाकर बोले - वास्तविक छात्रों पर FIR न करे सरकार, आंदोलनकारी अभ्यर्थियों की दो टूक चेतावनी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Jharkhand Student Protest : झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने वीरवार को घोषणा की है कि वे अपने आंदोलन को और मजबूत करने के लिए 15 अगस्त को 'तिरंगा यात्रा' निकालेंगे। प्रदर्शनकारियों ने झारखंड सरकार को चेतावनी दी कि वह वास्तविक छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने से बचे। 'जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच' के नेतृत्व में छात्र भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ 20 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने अपनी सभी मांगें माने जाने तक आंदोलन वापस लेने से इनकार कर दिया है। 'जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच' ने घोषणा की, "हम अपने आंदोलन को और मजबूत करने के लिए 15 अगस्त को 'तिरंगा यात्रा' निकालेंगे। हम झारखंड सरकार को चेतावनी देते हैं कि वह किसी भी वास्तविक छात्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने से बचे।"

Advertisement

'जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच' ने कांग्रेस पर यह झूठ फैलाने का आरोप लगाया कि झारखंड सरकार के प्रतिनिधियों से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में छात्र शामिल नहीं थे। उन्होंने अपने पहचानपत्र दिखाए और सरकार को आगाह किया कि वह उनके करियर के साथ खिलवाड़ करना बंद करे।

Advertisement

झारखंड में कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है। कांग्रेस नेता और राज्य सरकार में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने आरोप लगाया था कि सरकार के प्रतिनिधियों से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में छात्र शामिल नहीं थे।

Advertisement
×