Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Himachal Civic Polls: हिमाचल के 51 शहरी निकायों में हो रहा मतदान, चंबा में वोट डालने जा रहे बुजुर्ग की मौत

Himachal Civic Polls: धर्मशाला, सोलन, मंडी और पालमपुर नगर निगम समेत 51 निकायों में मतदान; परवाणू, अर्की और कंडाघाट में दोपहर तक 59 से 69 फीसदी मतदान दर्ज

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
शिमला के ठियोग में एक मतदान केंद्र के बाहर लाइन में लगी महिलाएं। ट्रिब्यून फोटो
Advertisement

Himachal Civic Polls: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला, सोलन, मंडी और पालमपुर नगर निगमों समेत 51 शहरी निकायों के लिए रविवार सुबह मतदान शुरू हुआ, जो अब भी जारी है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं, जिनमें महिलाओं की संख्या उल्लेखनीय रही।

अधिकारियों के अनुसार, मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। राज्य में चार नगर निगमों के 64 वार्डों, 25 नगर परिषदों के 229 वार्डों और 22 नगर पंचायतों के 156 वार्डों के लिए एक ही चरण में मतदान कराया जा रहा है।

Advertisement

दोपहर एक बजे तक परवाणू नगर परिषद में 59.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं अर्की नगर परिषद में 63.05 प्रतिशत, नालागढ़ नगर परिषद में 59.65 प्रतिशत और कंडाघाट नगर पंचायत में 69.38 प्रतिशत मतदान हुआ।

Advertisement

इस बीच चंबा नगर परिषद चुनाव के दौरान एक दुखद घटना भी सामने आई। जंसाली वार्ड में वोट डालने जा रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग की रास्ते में कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

अधिकारियों ने बताया कि नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव की मतगणना मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद शुरू कर दी जाएगी, जबकि चार नगर निगमों के लिए मतगणना 31 मई को होगी।

Advertisement
×