Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

वोटर लिस्ट अपडेट को मिला ज्यादा समय... चुनाव आयोग ने बदला शेड्यूल, आंध्र प्रदेश और हरियाणा में SIR की समय-सीमा बढ़ाई

अब 24 जुलाई तक होगा घर-घर सत्यापन, वोटर लिस्ट पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Voter List : निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश और हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत चल रही विभिन्न गतिविधियों की समय-सीमा बढ़ा दी। आयोग ने इस संबंध में दोनों राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को अलग-अलग पत्र भेजे हैं।

पत्र के अनुसार, हरियाणा और आंध्र प्रदेश में बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य अब 24 जुलाई तक जारी रहेगा। पहले इसके लिए 14 जुलाई की समय-सीमा निर्धारित थी। दोनों राज्यों में मतदाता सूची का प्रारूप पहले 21 जुलाई को प्रकाशित किया जाना था, जिसे अब बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया है।

Advertisement

आंध्र प्रदेश और हरियाणा 14 मई से शुरू किए गए विशेष गहन पुनरीक्षण के तीसरे चरण में शामिल हैं। तीसरे चरण के पूरा होने के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरे देश में एसआईआर प्रक्रिया लागू हो जाएगी। विभिन्न कारणों से विशेष गहन पुनरीक्षण की समय-सारिणी में समय-समय पर बदलाव किए गए हैं।

Advertisement

Advertisement
×