Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Vote Theft : राहुल गांधी ने लगाए तीखे आरोप, भाजपा-आरएसएस की सोच संविधान पर खतरा

भाजपा-आरएसएस की 'नफरत भरी सोच' संविधान को नष्ट कर रही है: राहुल गांधी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
राहुल गांधी।
Advertisement

Vote Theft : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ''नफरत भरी सोच'' संविधान को नष्ट कर रही है। राहुल गांधी ने साथ ही भाजपा पर वोट चोरी का आरोप भी लगाया।

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता गांधी ने कहा, ''भाजपा और आरएसएस की नफरत भरी सोच संविधान को नष्ट कर रही है।'' उन्होंने आरएसएस और भाजपा पर ''वोट चोरी में शामिल होने'' और ''लोकतंत्र को नष्ट करने'' का भी आरोप लगाया।

Advertisement

उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने राज्य के लोगों से किए गए वादे के अनुसार नौकरियां नहीं दी हैं। उन्होंने साथ ही दावा किया कि 84 लाख युवाओं ने बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन किया है। कांग्रेस नेता गांधी ने कहा, ''मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पांच लाख लोगों को नौकरियां देने का वादा किया था। लेकिन 84 लाख युवाओं ने बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन किया है।''

Advertisement

Advertisement
×