Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

AAP को वोट दो, 5 दिन में E20 पेट्रोल नीति वापस होगी; केजरीवाल का गोवा में बड़ा दावा

गोवा में 'आप' को वोट देकर भाजपा को हराएं, केंद्र ई-20 नीति को वापस ले लेगा: केजरीवाल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अरविन्द केजरीवाल। फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Goa Elections 2027 : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर गोवा की जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को वोट देती है तो केंद्र सरकार चुनाव परिणाम घोषित होने के पांच दिन के भीतर ई-20 पेट्रोल नीति को वापस ले लेगी।

केजरीवाल ने गोवा के मतदाताओं से 'आप' के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और कहा कि सत्तारूढ़ दल अब ''अहंकारी'' हो गया है तथा लोगों को उसे हराना चाहिए। केजरीवाल ने वीडियो संदेश में कहा, ''अगर गोवा की जनता इस विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देगी तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच दिन के भीतर ई-20 पेट्रोल नीति वापस ले लेंगे। मोदी जी अब अहंकारी हो गए हैं और जनता के विरोध के बावजूद चीजें थोपते रहते हैं। गोवा की जनता पूरे देश को ई-20 पेट्रोल से मुक्ति दिला सकती है।''

Advertisement

उन्होंने कहा, ''मैं गोवा की जनता से अपील करता हूं कि 'आप' को वोट दें और भाजपा को हराएं। अगर 10 मार्च को चुनाव परिणाम घोषित होते हैं, तो 15 मार्च तक मोदी पूरे देश से ई-20 पेट्रोल नीति वापस ले लेंगे।'' 'आप' ई-20 मिश्रित पेट्रोल नीति का विरोध करती रही है और पार्टी ने राज्य में 'ई-20 आम सभा' का आयोजन भी किया था। वहां भी केजरीवाल ने मतदाताओं से इसी तरह की अपील की थी।

Advertisement

Advertisement
×