Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Visakhapatnam Steel Plant Accident: केंद्र की बड़ी घोषणा, पीड़ितों के परिजनों को 25 लाख रुपये व सरकारी नौकरी मिलेगी

Visakhapatnam Steel Plant Accident: केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड  में हुए हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक श्रमिक के परिजन को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसके साथ ही उनके परिवार के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Visakhapatnam Steel Plant Accident: केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड  में हुए हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक श्रमिक के परिजन को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

इसके साथ ही उनके परिवार के एक सदस्य को स्थायी रोजगार और अन्य सहायता भी प्रदान की जाएगी।  संयंत्र के स्टील मेल्ट शॉप-1 में सोमवार शाम पिघले हुए इस्पात से जुड़ी ढलाई प्रक्रिया के दौरान भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें आठ श्रमिकों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। इस धमाके से भीषण आग लग गई।

Advertisement

राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड प्रबंधन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। कुमारस्वामी ने देर रात एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''हम प्रत्येक मृत कर्मचारी के परिवार को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देंगे, चाहे वह नियमित कर्मचारी हो या आउटसोर्स किया हुआ। प्रत्येक प्रभावित परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी दी जाएगी और बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।''

Advertisement

कुमारस्वामी के साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू, विशाखापत्तनम के सांसद एम. श्रीभरत और आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वंगलापुडी अनिता के साथ दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। केंद्रीय इस्पात मंत्री ने विस्फोट में आठ श्रमिकों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया और शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

उन्होंने कहा कि यह मुआवजा पैकेज वैधानिक लाभों—जैसे बीमा, भविष्य निधि, ग्रेच्युटी और अन्य देयों—के अतिरिक्त होगा। कुमारस्वामी के अनुसार, मृतकों के परिजनों को कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की निर्धारित तक संयंत्र के आवासीय क्वार्टर में रहने की अनुमति दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि जो परिवार टाउनशिप के बाहर रहते हैं, उन्हें उनकी पात्रता के अनुसार आवास भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि साथ ही मृतकों के बच्चों को आरआईएनएल कर्मचारियों के समान शिक्षा जारी रखने की अनुमति दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि घायलों का पूरा इलाज आरआईएनएल द्वारा वहन किया जाएगा तथा गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को 10 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने कर्मचारियों से नहीं घबराने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र के पुनरुद्धार और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है और प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये तथा घायलों के लिए 50,000 रुपये की सहायता की घोषणा की है।

कुमारस्वामी ने इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए अन्य इस्पात संयंत्रों के विशेषज्ञों की एक विशेष जांच समिति गठित करने की घोषणा की।

Advertisement
×