विनोद जाखड़ बने NSUI के अध्यक्ष, राजनीति में संघर्ष के बाद पाया मुकाम
Vinod Jakhar: कांग्रेस ने शुक्रवार को विनोद जाखड़ को अपनी छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) का अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने...
Vinod Jakhar: कांग्रेस ने शुक्रवार को विनोद जाखड़ को अपनी छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) का अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जाखड़ को तत्काल प्रभाव से NSUI का अध्यक्ष नियुक्त किया।
जाखड़ ने वरूण चौधरी का स्थान लिया है। पिछले दिनों कांग्रेस नेतृत्व ने NSUI के अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदारों का साक्षात्कार लिया था। विनोद जाखड़ अब तक NSUI की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे। वह राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं।
विनोद जाखड़ छात्र राजनीति में कई सालों से सक्रिय रहे। वे अगस्त 2018 में राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष भी चुने गए थे। छात्रसंघ अध्यक्ष बनने के बाद जाखड़ बड़े कांग्रेस नेताओं के और करीब आ गए। इसके बाद वह पार्टी में सक्रिय हो गए।
वर्ष 2014 में राजस्थान यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के बाद से ही जाखड़ एनएसयूआई से जुड़ गए थे। वर्ष 2018 में छात्र संघ चुनाव में जाखड़ ने छात्रसंघ चुनाव लड़ने की इच्छा जताई, लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया। इससे नाराज होकर जाखड़ ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। हालांकि जीतने के बाद वह फिर एनएसयूआई में शामिल हो गए और छात्र हितों के लिए लगातार संघर्ष करते रहे। विनोद जाखड़ साधारण परिवार से आते हैं। इसके बावजूद अपने संघर्ष के दम पर वह इस पद पर पहुंचे।
Congress President Shri @kharge has appointed Shri @VinodJakharIN as the President of the National Students' Union of India (NSUI), with immediate effect.
The party appreciates the contributions of the outgoing President, Shri @varunchoudhary2. pic.twitter.com/gPGl5PPaIf
— Congress (@INCIndia) February 20, 2026

