Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Vijay Tamil Nadu CM Oath : शपथ लेते ही विजय को मिला पीएम मोदी का संदेश, फोन पर दी सीएम बनने की बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को फोन कर बधाई दी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अभिनेता से नेता बने तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख सी. जोसेफ विजय। पीटीआई फाइल फोटो
Advertisement

Vijay Tamil Nadu CM Oath : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को रविवार को टेलीफोन कर उन्हें राज्य में सरकार बनाने की बधाई दी। तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के अध्यक्ष ने रविवार सुबह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री और तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री ने फोन पर बातचीत की और बातचीत के दौरान मोदी ने विजय को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''श्री सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई। उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। केंद्र सरकार तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम करती रहेगी।''

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×