Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

विजय को मिला कांग्रेस का साथ

तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा पेश, छह और विधायकों की जरूरत ; द्रमुक भड़की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
टीवीके प्रमुख विजय राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए। -प्रेट्र
Advertisement

कांग्रेस ने बुधवार को अभिनेता विजय की तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) को तमिलनाडु में नयी सरकार गठन के लिए समर्थन देने की घोषणा की। इसके कुछ घंटे बाद विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। हालांकि, बहुमत के लिए उन्हें अभी छह और विधायकों के साथ की जरूरत है। वह वीसीके और दो अन्य वामपंथी दलों का समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, जो कांग्रेस की तरह द्रमुक गठबंधन का हिस्सा हैं।

विजय ने कांग्रेस नेतृत्व को पत्र लिखकर समर्थन का आग्रह किया था। कांग्रेस इस शर्त के साथ समर्थन दिया कि टीवीके इस गठबंधन से ‘सांप्रदायिक ताकतों’ को दूर रखेगी। कांग्रेस ने कहा कि दोनों का नया गठबंधन भविष्य में स्थानीय निकाय, लोकसभा और राज्यसभा चुनावों के लिए भी है। कांग्रेस के तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडानकर ने कहा कि वह द्रमुक के संपर्क में है और एमके स्टालिन की पार्टी ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा है। वहीं, द्रमुक ने कांग्रेस के कदम को पीठ में छुरा घोंपना करार दिया। कांग्रेस ने आरोप नकारते हुए कहा िक उसका मकसद भाजपा को सत्ता से बाहर रखना है। गौर हो कि तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सदस्य चाहिये, जबकि टीवीके को 108 सीटें हासिल हुई हैं, जिनमें से दो पर खुद विजय निर्वाचित हुए हैं। ऐसे में उसे सरकार बनाने के लिए कम से कम 11 अन्य सदस्यों का समर्थन चाहिये। कांग्रेस पांच सीटों पर जीती है। द्रमुक ने 59 सीटें जीती हैं। उसके अन्य सहयोगियों आईयूएमएल, भाकपा, माकपा और वीसीके को दो-दो सीटें तथा एमडीएमएके को एक सीट मिली है। अन्नाद्रमुक ने 47 सीटें जीतीं, जबकि सहयोगी पीएमके ने चार, भाजपा और एएमएमके ने एक-एक सीट हासिल की है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×