Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Vietnam Boat Capsizes : हम सेल्फी ले रहे थे, 300 मीटर दूरी पर ही पलट गई नाव; भारतीय पर्यटक ने बयां किया हादसे का भयावह मंजर

नौका द्वीप से निकली ही थी कि पलट गई: भारतीय प्रत्यक्षदर्शी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Vietnam Boat Capsizes : दक्षिण वियतनाम में नौका हादसे के एक भारतीय प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि शनिवार को भारतीय पर्यटकों के एक समूह को ले जा रही नाव द्वीप से निकली ही थी कि पलट गई। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि नाव किनारे से मुश्किल से 300-400 मीटर ही दूर गई थी कि अचानक पलट गई।

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में मोबाइल फ़ोन कंपनी के वितरक आशीष कुमार (48) ने बताया कि कंपनी की 'आउटिंग' के तहत पर्यटकों को अलग-अलग बैच में बांटकर द्वीप पर ले जाया गया था। कुमार ने फोन पर कहा ''हम सभी लावा मोबाइल के विक्रता, वितरक और कर्मचारी के तौर पर वहां गए थे। हम 9 जुलाई को वियतनाम पहुंचे थे और रविवार सुबह भारत लौटने वाले थे।''

Advertisement

उन्होंने कहा, ''यह घटना स्थानीय समयानुसार अपराह्न करीब 1:30 बजे हुई। नाव मुश्किल से 300 से 400 मीटर ही आगे बढ़ी थी कि पलट गई। हम तस्वीरें ले रहे थे और इससे पहले कि हम कुछ कर पाते, यह सब हो गया।'' वियतनामी मीडिया की खबरों के मुताबिक, इस घटना में 15 भारतीय पर्यटक मारे गए। हादसे के समय स्पीडबोट पर चालक दल के चार सदस्य भी सवार थे।

Advertisement

Advertisement
×