Vietnam Boat capsizes : विदेश घूमने गए भारतीयों पर टूटा कहर, फु क्वोक के पास नाव पलटी; 15 पयर्टकों की मौत
नाव में 32 भारतीय पर्यटक और चार क्रू मेंबर सवार थे
वियतनाम में शनिवार को एक नाव के पलट जाने से 15 भारतीयों की मौत हो गR। स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी है। वियतनामी न्यूज पोर्टल 'वीएन एक्सप्रेस इंटरनेशनल' ने खबर दी कि यह 'स्पीडबोट' 32 भारतीय पर्यटकों और चालक दल के चार सदस्यों को लेकर जा रही थी, तभी फू क्वोक तट के पास अन थोई द्वीप समूह में हॉन मे रुत नगोई द्वीप से करीब 400 मीटर दूर यह पलट गई।
दूतावास में कंट्रोल रूम बनाए गए
'वीएन एक्सप्रेस इंटरनेशनल' ने फू क्वोक विशेष आर्थिक क्षेत्र के प्रशासन के हवाले से बताया कि आसपास मौजूद पर्यटक नौकाएं मदद के लिए पहुंचीं, जिसके बाद 'बॉर्डर गार्ड', नौसेना, तटरक्षक बल व अन्य बल भी बचाव एवं राहत अभियान में उतरे। फू क्वोक वियतनाम का सबसे बड़ा द्वीप है तथा यह अपने सफेद रेत वाले समुद्र तटों, प्रवाल भित्ति और सैर-सपाटे के लिए मशहूर है।
In a tragic incident, a boat carrying several Indian tourists has capsized near Phu Quoc Island in Vietnam a few hours ago.
Exact details of the incident are being ascertained as search and rescue operations by local authorities are ongoing.
In order to provide information…
— India in Vietnam (@AmbHanoi) July 11, 2026
पहले कंट्रोल रूम से इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414।
हनोई में दूसरे कंट्रोल रूम से इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है: +84 91 308 9165
भारतीय मिशन ने कहा कि ये नंबर किसी भी मदद और सवाल के लिए उपलब्ध हैं।
अंग्रेजी दैनिक 'वियतनाम न्यूज' के अनुसार, इस घटना में 21 लोगों को बचाया गया, जबकि 15 लोगों की जान चली गई - ये सभी पर्यटक थे। रिपोर्ट के मुताबिक जिन लोगों को बचाया गया है, उनमें दो की हालत गंभीर है। दोनों स्थानीय मीडिया संस्थानों के अनुसार समुद्र में ऊंची लहर उठ रही थी और तेज हवा चल रही थी।
भारतीय मिशन हर संभव मदद दे रहे: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम में नाव दुर्घटना में भारतीय नागरिकों की मौत पर दुख जताया और कहा कि भारतीय मिशन हर संभव मदद दे रहे हैं। मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वियतनाम के फु क्वोक के पास भारतीय नागरिकों से जुड़ी नाव दुर्घटना की दुखद खबर सुनकर बहुत दुख हुआ।
Extremely saddened to learn about the tragic news of a boat accident involving Indian nationals near Phu Quoc, Vietnam.
My sincere condolences to the families who lost their loved ones. My prayers for the early recovery of the injured survivors.
Our Embassy and Consulate are…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 11, 2026
परिवारों की पूरी मदद करे विदेश मंत्रालय: कांग्रेस
वहीं कांग्रेस ने विदेश मंत्रालय से आग्रह किया कि वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के निकट नाव पलटने की घटना में लापता भारतीय पर्यटकों के परिजन को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। पार्टी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि वियतनाम में भारतीय दूतावास ने उस नाव पर सवार 32 भारतीय पर्यटकों के नाम जारी किए हैं, जो कुछ घंटे पहले फु क्वोक द्वीप के निकट पलट गई थी। घटना से जुड़ी और जानकारी का इंतजार है।

