Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Video: शिमला के नवबहार में घर के भीतर घुसा तेंदुआ, CCTV में हुआ कैद

Leopard in Shimla: सीढ़ियां चढ़कर दूसरी मंज़िल तक पहुंचा, घटना के वक्त घर में मौजूद था पूरा परिवार

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Leopard in Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के घनी आबादी वाले नवबहार क्षेत्र में बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ रिहायशी मकान के भीतर घुस आया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि तेंदुआ बेहद शांत तरीके से मकान में दाखिल होता है और सीढ़ियां चढ़ते हुए दूसरी मंज़िल तक पहुंच जाता है। उसके व्यवहार में किसी तरह की घबराहट या हड़बड़ी नजर नहीं आती। दूसरी मंज़िल तक पहुंचने के बाद शिकार न मिलने पर तेंदुआ वापस सीढ़ियों से उतरकर जंगल की ओर लौट जाता है। यह मकान नंदिनी पठानिया का बताया जा रहा है।

Advertisement

रात 11:44 बजे की है घटना

जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार रात करीब 11 बजकर 44 मिनट की है। हैरानी की बात यह है कि जिस समय तेंदुआ घर के अंदर घुसा, उस वक्त परिवार के सभी सदस्य घर में मौजूद थे। गनीमत रही कि तेंदुए ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और बड़ा हादसा टल गया।

पहले भी दिख चुका है तेंदुआ

नवबहार क्षेत्र चारों ओर से जंगल से घिरा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी सड़क और आसपास के रास्तों में तेंदुए को देखा जा चुका है। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग के वन्य प्राणी विंग को दे दी गई है।

शिमला में आम होती जा रही है तेंदुए की मौजूदगी

गौरतलब है कि शिमला शहर चारों ओर से जंगलों से घिरा होने के कारण यहां तेंदुए सहित कई वन्य प्राणियों की आवाजाही आम है। ये अक्सर भोजन की तलाश में रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाते हैं। हालांकि अब तक किसी भी वन्य प्राणी द्वारा इंसानों को गंभीर नुकसान पहुंचाने की कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई है।

Advertisement
×