Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

E A Rajendran Death: दिग्गज फिल्म अभिनेता व निर्देशक ई ए राजेंद्रन का निधन

E A Rajendran Death: दिग्गज अभिनेता एवं निर्देशक ई ए राजेंद्रन का बृहस्पतिवार को कोल्लम के पट्टत्तानम में निधन हो गया। फिल्म जगत के सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 71 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने अभिनेता के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अभिनेता एवं निर्देशक ई ए राजेंद्रन की फाइल फोटो। स्रोत सोशल मीडिया
Advertisement

E A Rajendran Death: दिग्गज अभिनेता एवं निर्देशक ई ए राजेंद्रन का बृहस्पतिवार को कोल्लम के पट्टत्तानम में निधन हो गया। फिल्म जगत के सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 71 वर्ष के थे।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राजेंद्रन के परिवार में उनकी पत्नी संध्या राजेंद्रन और पुत्र दिव्यदर्शन हैं।

Advertisement

फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने बताया कि राजेंद्रन पिछले कुछ महीनों से बीमार थे और उनका इलाज हो रहा था। अभिनेता का अंतिम संस्कार शुक्रवार को त्रिशूर के त्रिथल्लूर में किया जाएगा। राजेंद्रन अभिनेता मुकेश के बहनोई थे और प्रसिद्ध रंगमंच निर्देशक ओ माधवन के दामाद थे।

Advertisement

माधवन की बेटी और मुकेश की बहन संध्या से शादी करने के बाद वे कोल्लम के पट्टत्तानम में ही बस गए थे। नयी दिल्ली के राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) और भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के छात्र रहे राजेंद्रन ने अपने करियर की शुरुआत रंगमंच कलाकार के रूप में की थी।

उन्होंने 1981 में फिल्म 'ग्रीष्मन' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की और उसके बाद 50 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। उनकी आखिरी फिल्म 2023 में जयराज द्वारा निर्देशित 'ओरु पेरुमकलियत्तम' थी।

Advertisement
×