Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Vessel Sinking Incident: बंगाल की खाड़ी में डूबे पोत से दो लोगों का रेस्क्यू, तलाश अभियान जारी: सर्बानंद सोनोवाल

Vessel Sinking Incident: केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को कहा कि 24 लोगों को लेकर जा रहे पनामा-ध्वज वाले मालवाहक पोत के बंगाल की खाड़ी में डूबने के बाद दो लोगों को बचा लिया गया है और अन्य लोगों...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल। फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Vessel Sinking Incident: केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को कहा कि 24 लोगों को लेकर जा रहे पनामा-ध्वज वाले मालवाहक पोत के बंगाल की खाड़ी में डूबने के बाद दो लोगों को बचा लिया गया है और अन्य लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है। यह पोत ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से लौह अयस्क लेकर चीन जा रहा था और पारादीप तट से करीब 230 समुद्री मील दूर डूब गया।

सोनोवाल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''ओडिशा तट के पास एमवी ओशन विनर से जुड़ी दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर बेहद चिंतित हूं। पनामा-ध्वज वाला यह पोत पारादीप बंदरगाह से चीन के लिए लौह अयस्क लेकर जा रहा था।'' उन्होंने कहा कि सभी एजेंसियां आपस में समन्वय कर रही हैं और बचाव एवं तलाश अभियान जारी है।

Advertisement

मंत्री ने कहा, "दो लोगों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है और उन्हें चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। उनके पद और पहचान की फिलहाल पुष्टि की जा रही है।" भारतीय तटरक्षक बल ने तलाश एवं बचाव अभियान तेज कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार 'एमवी ओशन विनर' पर चीन के 20, म्यांमा के तीन और बांग्लादेश का एक नागरिक सवार था।

Advertisement

समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) ने पास में मौजूद वाणिज्यिक पोत एमटी ऐसोपोस को तलाश अभियान में शामिल होने और सहायता पहुंचाने के लिए भेजा। इस पोत ने रात करीब आठ बजे दो जीवनरक्षक नौकाओं से दो लोगों को बचाया। अधिकारियों ने बताया कि पोत 72,100 मीट्रिक टन लौह अयस्क लेकर 20 अगस्त को रात 10 बजकर 42 मिनट पर पारादीप तट से रवाना हुआ था।

Advertisement
×