Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का 49 वर्ष की आयु में निधन

माइनिंग किंग और वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का अमेरिका में निधन हो गया है। 49 वर्षीय अग्निवेश का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ। वह वेदांता समूह की कंपनी 'तलवंडी साबो पावर लिमिटेड'...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बेटे अग्निवेश के साथ अनिल अग्रवाल। फोटो: X@AnilAgarwal_Ved
Advertisement

माइनिंग किंग और वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का अमेरिका में निधन हो गया है। 49 वर्षीय अग्निवेश का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ। वह वेदांता समूह की कंपनी 'तलवंडी साबो पावर लिमिटेड' के बोर्ड के सदस्य थे। अपने बेटे को खोने के गम में अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा-आज मेरे जीवन का सबसे काला दिन है। मेरा प्यारा बेटा अग्निवेश हमें बहुत जल्दी छोड़कर चला गया। वह केवल 49 वर्ष का था, पूरी तरह स्वस्थ और सपनों से भरा हुआ था। अमेरिका में एक स्कीइंग दुर्घटना के बाद, वह न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई अस्पताल में अच्छी तरह से रिकवर हो रहा था। हमें लगा कि सबसे बुरा दौर बीत चुका है, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था और अचानक आए कार्डियक अरेस्ट ने हमारे बेटे को हमसे छीन लिया।

अनिल अग्रवाल ने अपने दुख को व्यक्त करते हुए आगे कहा कि एक पिता के लिए अपने बच्चे को विदा करना शब्दों से परे है। उन्होंने कहा, ‘एक बेटे को अपने पिता से पहले नहीं जाना चाहिए। इस नुकसान ने हमें उस तरह से झकझोर दिया है जिसे हम अभी भी समझने की कोशिश कर रहे हैं।’

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को उद्योगपति अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘‘श्री अग्निवेश अग्रवाल का असामयिक निधन बेहद चौंकाने वाला और अत्यंत दुःखद है। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप और आपके परिवार को इस कठिन समय में दुख को सहन करने की निरंतर शक्ति और साहस मिले। ओम शांति।''

Advertisement
×