Vande Mataram Controversy: कांग्रेस पर भाजपा का हमला, वंदे मातरम् में मुस्लिम लीग के आगे झुकी पार्टी
Vande Mataram Controversy: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् पर कांग्रेस नेता शशि थरूर की टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस केरल में उस मुस्लिम लीग के आगे एक बार फिर...
Vande Mataram Controversy: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् पर कांग्रेस नेता शशि थरूर की टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस केरल में उस मुस्लिम लीग के आगे एक बार फिर ''झुक'' गई है जो सत्तारूढ़ गठबंधन में उसकी सहयोगी है।
थरूर ने आधिकारिक कार्यक्रमों की शुरुआत और अंत में वंदे मातरम् के सभी पांच अंतरे गाए जाने की जरूरत पर सवाल उठाया था। उन्होंने इस चलन को ''अनावश्यक रूप से थोपा गया'' बताया था।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने थरूर की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पूरे वंदे मातरम् के गायन का विरोध कर राष्ट्रीय सम्मान के प्रति अनादर दिखाया है।
पूनावाला ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा, ''कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर दिखा दिया है कि वह राष्ट्रीय सम्मान के खिलाफ है। उसने पूर्ण वंदे मातरम् के गायन का विरोध किया है। शशि थरूर कहते हैं कि सभी अंतरों को गाना अनावश्यक रूप से थोपा जाना है।
वंदे मातरम् के पूर्ण संस्करण में छह अंतरे हैं और फिर भी आप इसे अनावश्यक थोपना बता रहे हैं।'' उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वही मानसिकता दिखाई है, जिसके कारण अतीत में राष्ट्रगीत को दो अंतरों तक सीमित कर दिया गया था।
पूनावाला ने कहा, ''यह वही मानसिकता दर्शाता है जिसके तहत नेहरू ने वंदे मातरम् को दो अंतरों तक सीमित कर दिया था। जब इसे दो अंतरों तक सीमित किया गया था, तब भी कांग्रेस नेताओं को विरोध का सामना करना पड़ा था।
पूनावाला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस गीत का विरोध करने वाले वर्गों के दबाव के आगे अतीत में भी झुक गई थी और केरल में मुस्लिम लीग से अपने संबंधों के कारण वह अब भी ऐसा कर रही है।
