Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Valentine Season : दुनिया भर में प्यार की खुशबू, बेंगलुरु हवाई अड्डे से विभिन्न देशों को भेजे गए 6 करोड़ से ज्यादा गुलाब

अंतरराष्ट्रीय निर्यात की खेप 30.5 करोड़ टन पर स्थिर रहा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो।
Advertisement

Valentine Season : वैलेंटाइन सीजन में दुनिया भर में ताजे गुलाबों की जबर्दस्त मांग के चलते, यहां के केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे ने 26 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों को लगभग छह करोड़ गुलाब तने भेजे, जिनका वजन 2,700 टन से अधिक था।

बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (बायल) द्वारा संचालित इस हवाई अड्डे ने 47 घरेलू गंतव्यों पर भी गुलाब भेजे। निर्यात में तने की मात्रा में साल-दर-साल 38 प्रतिशत और टन (वजन) में 64 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इससे बेंगलुरु हवाई अड्डे लगातार पांच सालो से जल्द खराब होने वाले वस्तुओं के निर्यात के लिए भारत का प्रमुख द्वार बना हुआ है।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय निर्यात की खेप 30.5 करोड़ टन पर स्थिर रहा, जिसमें सिंगापुर शीर्ष विदेशी गंतव्य के तौर पर उभरा। इसके बाद कुआलालंपुर, अबू धाबी, न्यूयॉर्क और कुवैत का नंबर आता है।

Advertisement

इस सीजन में जोड़े गए नए अंतरराष्ट्रीय गंतव्य में लॉस एंजिल्स, लंदन गैटविक, डलास फोर्ट वर्थ, टोरंटो और ऑरलैंडो शामिल हैं। इसमें कहा गया कि घरेलू मोर्चे पर, 240.2 करोड़ टन गुलाब पारिवहन किए गए, जिससे टन में साल-दर-साल 79 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

Advertisement
×