Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Uttarakhand Road Accident: ऋषिकेश में बड़ा हादसा, ट्रक सड़क से नीचे खेत में गिरा, दो लोगों की जान गई

Uttarakhand Road Accident: उत्तराखंड के ऋषिकेश में भद्रकाली तिराहे से आगे शुक्रवार को एक ट्रक के अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर जाने से उसके चालक तथा झोंपड़ी में रह रही एक महिला की मौत हो गयी । एसडीआरएफ ऋषिकेश...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फाइल फोटो
Advertisement

Uttarakhand Road Accident: उत्तराखंड के ऋषिकेश में भद्रकाली तिराहे से आगे शुक्रवार को एक ट्रक के अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर जाने से उसके चालक तथा झोंपड़ी में रह रही एक महिला की मौत हो गयी ।

एसडीआरएफ ऋषिकेश के प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाण के अनुसार, एक मोड़ पर सुबह हुआ यह हादसा इतना भयावह था कि सड़क से सीधे 20 मीटर नीचे खेत में ट्रक के गिरने के दौरान उसके साथ सड़क के किनारे लगे कंक्रीट के दो पैरापेट भी उखड़ गए और खेत में बनी झोपड़ी में रह रही महिला के ऊपर जा गिरे ।

Advertisement

हादसे में महिला और ट्रक चालक दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ एवं पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा पैरापेट के नीचे दबी महिला को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया ।

Advertisement

ट्रक चालक को स्थानीय लोगों द्वारा पहले ही अस्पताल पहुंचा दिया गया था । मृतकों की पहचान हरिद्वार जिले की लक्सर तहसील के रहने वाले फारुख तथा नरेंद्र नगर के शिवपुरी की निवासी 42 वर्षीय कौशल्या के रूप में हुई है ।

Advertisement
×