Uttarakhand Road Accident: देहरादून में बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े दोपहिया वाहनों को टक्कर मारी, महिला की मौत
Uttarakhand Road Accident: देहरादून के राजपुर क्षेत्र में कैनाल रोड पर एक कार ने सड़क किनारे खड़े दो दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य महिला घायल हो गई। पुलिस के...
Uttarakhand Road Accident: देहरादून के राजपुर क्षेत्र में कैनाल रोड पर एक कार ने सड़क किनारे खड़े दो दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य महिला घायल हो गई।
पुलिस के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने शुक्रवार देर रात करीब पौने एक बजे दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि कार की टक्कर से मोटरसाइकिल और स्कूटर पर बैठी दो महिलाएं घायल हो गईं और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने बताया कि डोईवाला निवासी नैना राजपूत (26) की एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि निधि कश्यप का सरकारी दून अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उसने बताया कि दोनों महिलाएं अपने परिजनों के साथ देर रात फिल्म देखकर सिनेमाघर से निकली थीं और सड़क किनारे अपने वाहन खड़े करके बातचीत कर रही थीं, तभी यह हादसा हुआ।
पुलिस ने कार चालक राजपुर निवासी सुमित यादव (20) और उसके साथी हाशिम (24) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने पुलिस को बताया कि ब्रेक नहीं लगने के कारण कार सड़क किनारे खड़े वाहनों से टकरा गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और दुर्घटनाग्रस्त कार को भी कब्जे में ले लिया है।

